Search

 
 
 

अमृत महोत्सव : साइकिल से 6 देशों की यात्रा करने वाले अकरम रन फॉर आजादी के लिए लगाएंगे 51 किमी की मैराथन दौड़

 
Saurav Shukla
Ranchi : अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट, मैराथन रनर और पर्वतारोही अकरम अंसारी छह देशों की साइकिल यात्रा पूरी करने के बाद एक बार फिर 51 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में हिस्सा लेंगे. गिरिडीह के रहने वाले अकरम 20 अगस्त 2019 से 7 अक्टूबर 2019 (49 दिन) के बीच 6000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर चुके हैं. इस यात्रा में उन्होंने भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर पहुंचकर शिक्षा, महिला सुरक्षा और ट्रांसजेंडर के प्रति अपनी सोच को बदलने के उद्देश्य से छात्रों के बीच जागरूकता लाने का काम किया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/5z1.jpg"

alt="" width="720" height="960" />

15 अगस्त को लगाएंगे मैराथन दौड़

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 15 अगस्त को रन फॉर आजादी के लिए अकरम अंसारी रांची से रामगढ़ के बीच 51 किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरा करेंगे. दौड़ की शुरुआत सुबह 4:00 बजे होगी. जो रामगढ़ लगभग 10:00 बजे पहुंचकर समाप्त होगी. इसकी शुरुआत सिटीजन फाउंडेशन के द्वारा झंडा दिखाकर किया जाएगा.

ऐसे कर चुके हैं लोगों को जागरूक

अकरम जसपुर रोड ओड़िशा होते हुए रांची तक 400 किलोमीटर की साइकिल यात्रा 29.5 घंटे में पूरी कर चुके हैं. यह यात्रा एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था. वहीं पर्वतारोही के रूप में माउंट ब्लैक पीक की चढ़ाई अल्पाइन स्टाइल में उन्होंने किया है. साथ ही नीमास से बेसिक माउंटेनियरिंग का कोर्स किया है. जिसमें उन्हें अल्फा ग्रेड प्राप्त है.

लोगों को जागरूक करना मेरा जुनून- अकरम अंसारी

अकरम ने कहा कि लोगों को जागरूक करना ही हमेशा से मेरे जुनून में शामिल रहा है. जोखिम के बावजूद लोगों को जागरूक करना मेरा उद्देश्य है और आगे भी यह प्रक्रिया चलती रहेगी.
[caption id="attachment_381237" align="aligncenter" width="1076"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/5y1.jpg"

alt="" width="1076" height="548" /> अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के साथ अकरम अंसारी[/caption]

51 किलोमीटर मैराथन दौड़ की इन्होंने की सराहना

वहीं, झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने अकरम अंसारी की 51 किलोमीटर की मैराथन दौड़ की सराहना की है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और खासकर आजादी के 75वें साल के अवसर पर रांची से रामगढ़ की यह दौड़ कई मायने में अहम है. वहीं प्रिया दुबे , आईजी ट्रेनिंग ने कहा कि अकरम आजादी के अमृत महोत्सव पर 51 किलोमीटर की मैराथन दौड़ रांची से रामगढ़ तक लगायेंगे. उनके इस हौसले की जितनी सरहाना की जाए, कम है.
इसे भी पढ़ें- एफसीआई">https://lagatar.in/2000-sacks-of-grain-theft-from-fci-godown-case-registered/">एफसीआई

गोदाम से 2000 बोरी अनाज की चोरी, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही