Ranchi : आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा में किया गया. इसके साथ ही जेल अदालत का भी आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम रांची के झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर किया गया. इसके तहत रांची के न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नवनीत कुमार के आदेश पर जेल में जेल अदालत की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया. जानकारी के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम और जेल अदालत कोरोना प्रोटोकोल को ध्यान में रखते किया गया. इसे भी पढ़ें -तीरंदाजी:">https://lagatar.in/archery-one-gold-two-silver-medals-in-jharkhands-bag-on-2nd-day-of-senior-national/">तीरंदाजी:
सीनियर नेशनल के दूसरे दिन झारखंड की झोली में एक स्वर्ण, दो रजत पदक
में लापरवाही पर नपे दो कर्मी, लातेहार डीसी ने की कार्रवाई
सीनियर नेशनल के दूसरे दिन झारखंड की झोली में एक स्वर्ण, दो रजत पदक
छह न्यायालयों से कुल 7 मामलों को किया गया प्रस्तुत
जेल अदालत में छह न्यायालयों से कुल सात मामलों को प्रस्तुत किया गया. वहीं बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सभी बंदियों-कैदियों को उनके अधिकार और किस तरह वे नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं इसकी जानकारी दी गयी. इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता मानदेव भगत और अभ्यालिका कुमारी और जेल के पीएलवी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें -कार्य">https://lagatar.in/latehar-dc-took-action-on-negligence-in-work-ban-on-withdrawal-of-salary-of-two-workers/">कार्यमें लापरवाही पर नपे दो कर्मी, लातेहार डीसी ने की कार्रवाई
Leave a Comment