Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजादी का अमृत महोत्सव : 27 नवंबर तक कुष्ठ रोग से विकलांग हुए लोगों के लिए सदर अस्पताल में जांच शिविर

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में सदर अस्पताल में 20 से 27 नवंबर तक कुष्ठ रोग से विकलांग हुए लोगों के विकृति निवारण के लिए शल्य चिकित्सा को लेकर जांच एवं शल्य क्रिया शिविर का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर:">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-encounter-with-terrorists-in-kulgam-60-people-rescued-one-terrorist-killed/">जम्मू-कश्मीर:

कुलगाम में आतंकियों के साथ एनकाउंटर, 60 लोग रेस्क्यू किये गये, एक टेररिस्ट मारा गया  

जिले के 50 रोगियों का सर्जरी करने का रखा गया है लक्ष्य

जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ आरएन शर्मा ने बताया कि इसके तहत कुष्ठ रोग से इलाजरत रोगी और इससे प्रभावित व्यक्ति के शल्य चिकित्सा के लिए केंद्रीय स्तर से क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान रायपुर से आये दल के द्वारा आठ दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है. इसके तहत 20- 22 नवंबर तक रोगियों की जांच एवं रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. 23 से 27 नवंबर के बीच रोगियों की सर्जरी चिकित्सकों द्वारा की जायेगी. रांची जिले के 50 रोगियों की सर्जरी करने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें – पहले">https://lagatar.in/first-cm-resign-then-speak-on-someones-dismissal-bjp/">पहले

सीएम इस्तीफा दें, फिर किसी की बर्खास्तगी पर बोलें- बीजेपी

स्क्रीनिंग के दौरान 15 लोग ऑपरेशन के लिए पाए गए योग्य

वहीं राज्य स्तर से राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने शिविर की मॉनिटरिंग की और कार्य से संतुष्ट हुए. आज 18 रोगियों की स्क्रीनिंग और जांच हुई. इनमें 15 मरीजों को ऑपरेशन योग्य पाया गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है.

ये रहे मौजूद

मौके पर कार्तिक घटोल (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ आरएन शर्मा, पुष्पा कुमारी, डॉ शोभा किस्पोट्टा (चिकित्सा पदाधिकारी),  समरेश सिंह (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), शालिनी नायक और आदित्य पन्ना उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – Garhwa">https://lagatar.in/garhwa-elephant-baby-found-dead-in-ranka-team-of-forest-workers-engaged-in-investigation/">Garhwa

: रंका में हाथी का बच्चा मृत पाया गया, जांच में जुटा वनकर्मियों का दल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही