- ब्रांडेड दवाओं पर भी 30 फीसदी से अधिक की छूट
Ranchi : सदर अस्पताल में बुधवार को अमृत
फॉर्मेसी की शुरुआत की
गई. इसका उद्घाटन सिविल सर्जन रांची डॉ विनोद कुमार, ड्रग डायरेक्टर ऋतु सहाय और
एचएलएल के पदाधिकारियों ने
किया. रिम्स के बाद रांची में अमृत
फॉर्मेसी का यह दूसरा स्टोर
है. अमृत
फॉर्मेसी के शुरु हो जाने से मरीजों को सस्ते दरों पर
जेनरिक और ब्रांडेड दवाइयां मिल
सकेxगी. ब्रांडेड दवाओं पर भी 30 फीसदी से अधिक की छूट दी
जाएगी. सदर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान में अधिकतर जरूरी दवाइयां स्टोर में उपलब्ध हो गई
है. वहीं सर्जिकल सामान और इंप्लांट भी दस दिनों के अंदर मिलने
लगेगी. सदर अस्पताल से पहले यह देश के विभिन्न एम्स, सरकारी अस्पतालों में सेवा दे रही
है. हालांकि रिम्स में चार महीने से अधिक समय से अमृत
फॉर्मेसी की संचालित है, इसके बाद भी कई तरह की दवाइयां और सर्जिकल इंप्लांट उपलब्ध नहीं रहता
है. अगर सभी तरह की दवाइयां और इंप्लांट मिलने लगे तो मरीजों को सस्ते दरों पर दवाइयां तो उपलब्ध होंगी ही साथ ही उन्हें भटकना भी नहीं
पड़ेगा. इसे भी पढ़ें – कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-ravindra-singh-became-the-chairman-of-the-marketing-board/">कांग्रेस
नेता रवींद्र सिंह बने मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन [wpse_comments_template]
Leave a Comment