Ranchi : शहरी नागरिकों को स्वस्थ जीवन यापन के लिए नगर विकास विभाग ने अमृत योजना के तहत 35 पार्क बनाने का निर्णय लिया है. यह पार्क राज्य के सभी प्रमंडलों में स्थित विभिन्न नगर निकायों में बनाये जाएंगे. विभाग के निर्देश पर जुडको ने पार्क बनाने के लिए खाका (डीपीआर) बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. इसके लिए सूचीबद्ध एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. जल्द ही उद्यानों को तैयार करने के लिए खाका बनाने का कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा. पलामू प्रमंडल के विभिन्न जिलों के नगर निकायों में 6 , उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों के नगर निकायों में 10 , दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के शहरी निकायों में 4 , संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न विभिन्न शहरी निकायों में 11 और कोल्हान प्रमंडल के शहरी निकायों में 4 पार्क बनेंगे. उद्यानों के निर्माण में कंक्रीट का उपयोग नहीं के बराबर किया जायेगा. हरियाली और सुंदरीकरण पर विशेष बल दिया जाएगा. व्यायाम के लिए खुला जिम, मॉर्निंग वॉक के लिए पाथ वे और फुटपाथ का भी प्रावधान किया जाएगा. उद्यान को आकर्षक बनाने के लिए लैंड स्केपिंग और लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी. शौचालय और पेयजल का प्रावधान रहेगा. विश्राम के लिए बेंच और आकर्षक चेयर लगेंगे. प्रमंडल एवं निकायवार बनने वाले उद्यानों की सूची पलामू प्रमंडल पलामू जिला: छतरपुर नगर पंचायत उतवा ढोडा वार्ड नंबर 2, हरिहरगंज नगर पंचायत पार्क एवं हरियाली का विकास, हुसैनाबाद नगर पंचायत शिवपुरी पार्क. लातेहार जिला: लातेहार नगर पंचायत दरूआ वार्ड नंबर 6 गढ़वा जिला: गढ़वा नगर परिषद टंडवा वार्ड नंबर 19, श्रीवंशीधर नगर पंचायत राजा पहाड़ी मंदिर परिसर इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-22-feb-jharkhand-panchayat-elections-in-may-lalus-ecg-hc-seeks-reply-on-morhabadi/">शाम
की न्यूज डायरी।।22 FEB।। मई में झारखंड पंचायत चुनाव।लालू का हुआ ECG। मोरहाबादी पर HC ने मांगा जवाब। लालू को आप विधायक बोलीं चोर। सोनू सूद पर FIR।बिहार के अलावा कई वीडियो।। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल चतरा जिला: बचरा नगर पंचायत पीपल चौक के पास वार्ड नंबर 8, चतरा नगर परिषद गधतर डीभा छठ तालाब. कोडरमा जिला: डोमचांच नगर पंचायत गुहदर वार्ड नंबर 13 , झुमरीतिलैया नगर परिषद गुमो झुमरीतिलैया वार्ड नंबर 22 एवं अवस्थित तालाब वार्ड नंबर 27, कोडरमा नगर पंचायत जॉगर्स पार्क गिरिडीह जिलाः धनवार नगर पंचायत प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे बोकारो जिला: फुसरो नगर परिषद शारदा कॉलोनी वार्ड नंबर 11 एवं दामोदर नदी तट हरियाली क्षेत्र धनबाद जिला: चिरकुंडा नगर पंचायत खेल मैदान एवं पार्क वार्ड नंबर 20 दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल लोहरदगा जिला: कार्तिक उरांव चौक वार्ड नंबर 15 गुमला जिला: गुमला नगर परिषद रॉक गार्डेन दुंदुरिया वार्ड नंबर 2 रांची जिला: बुंडू नगर पंचायत भकुआडीह. खूंटी जिला: खूंटी नगर पंचायत कुसुम टोली पार्क वार्ड नंबर 8. संताल परगना प्रमंडल जामताड़ा जिला: जामताड़ा नगर पंचायत गायछंद नया नगर भवन दुलाडीह, मिहिजाम नगर पंचायत कनगोयी वार्ड नंबर 19. देवघर जिला: मधुपुर नगर परिषद टिटिहिया बैंक. दुमका जिला: दुमका नगर परिषद शिवपहाड़ पाकुड़ जिला: पाकुड़ नगर परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान गोड्डा जिला: नगर पंचायत गोड्डा नगर परिषद उपायुक्त आवास के पीछे, महागामा नगर पंचायत डिग्री कॉलेज के पास. साहेबगंज जिला: बड़हरवा नगर पंचायत नीलपोखर प्लॉट वार्ड नंबर 13 ,राजमहल नगर पंचायत अकबरी मस्जिद के पीछे वार्ड नंबर 3, साहेबगंज नगर परिषद गंगा विहार पार्क कोल्हान प्रमंडल पश्चिम सिंहभूम जिला: चाईबासा नगर परिषद जेएमपी चौक आरओबी के पास एवं चक्रधरपुर नगर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे. पूर्वी सिंहभूम जिला: चाकुलिया नगर पंचायत कामारीगोड्डा वार्ड नंबर 1. सरायकेला खरसावां जिला: सरायकेला नगर पंचायत रिवरव्यू पार्क. इसे भी पढ़ें-शिक्षा">https://lagatar.in/officers-should-seriously-address-the-problems-related-to-education-not-assurance-i-want-results-ramesh-bais/">शिक्षा
से जुड़ी समस्याएं गंभीरता से दूर करें अधिकारी, आश्वासन नहीं मुझे परिणाम चाहिये : रमेश बैस [wpse_comments_template]
अमृत योजना: विभिन्न नगर निकायों में बनेंगे 35 पार्क, संथाल में 11 और उत्तरी छोटानागपुर में 10 उद्यान

Leave a Comment