Search

 
 
 

अमृत योजना : चास में सिवरेज-सेप्टेज योजना में सिर्फ 2% काम, मार्च 2022 तक कंप्लीट करने की डेडलाइन

 
Ranchi : अमृत योजना के तहत राज्य के पांच नगर निकायों में सिवरेज और सेप्टेज प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, लेकिन चास नगर निगम इसमें सबसे पीछे है. 21 मार्च 2022 तक काम को कंप्लीट करना है, लेकिन अबतक सिर्फ 2 फीसदी ही काम हुआ है. वहीं हजारीबाग, गिरिडीह और देवघर नगर निगम क्षेत्र में भी सिवरेज-सेप्टेज योजना का काम काफी धीरे चल रहा है. तीनों निकाय में 31 दिसंबर 2021 तक कार्य कंप्लीट करने की डेडलाइन है, जबकि अबतक वहां 50 फीसदी भी काम नहीं हुआ है. सिर्फ आदित्यपुर नगर निगम में 70 फीसदी काम हुआ  है. मार्च 2022 तक यहां काम कंप्लीट करने की डेडलाइन है. काम की प्रगति को देखकर यह लग रहा है सिर्फ आदित्यपुर नगर निगम ही तय समय पर योजना को पूरा कर पायेगा. इसे भी पढ़ें - मीडिया">https://lagatar.in/media-kept-you-engrossed-in-kheri-massacre-modi-government-changed-policy-electricity-rates/">मीडिया

आपको खीरी नरसंहार में उलझाये रखा और मोदी सरकार ने बिजली दरों की नीति बदल दी

सिवरेज-सेप्टेज योजना में किस निकाय में कितना हुआ काम

निकाय प्रोजेक्ट कॉस्ट वर्क कंप्लीट करने का डेट फिजिकल प्रोग्रेस
आदित्यपुर सिवरेज 217.84 करोड़ 31.03.2022 70%
देवघर सेप्टेज 9.97 करोड़ 31.12.2021 45%
गिरिडीह सेप्टेज 6.87 करोड़ 31.12.2021 48%
हजारीबाग सेप्टेज 7.85 करोड़ 31.12.2021 42%
चास सेप्टेज 8.97 करोड़ 31.03.2022 2%

53.09 करोड़ की 35 पार्क प्रोजेक्ट कंप्लीट

वहीं अमृत योजना के तहत 35 पार्क प्रोजेक्ट का काम कंप्लीट हो चुका है. राज्य के 7 निकायों के 5-5 पार्क में 59.09 करोड़ की लागत से काम हुआ है.
निकाय पार्क प्रोजेक्ट कॉस्ट
रांची मोरहाबादी 1.36 करोड़
रांची अरगोड़ा 3.51 करोड़
रांची भेल मैदान 1.23 करोड़
रांची हरमू क्लासिक 1.23 करोड़
रांची बरियातू 0.97 करोड़
गिरिडीह आईएमएमस रोड 0.89 करोड़
गिरिडीह इंदिरा 1.60 करोड़
गिरिडीह शास्त्री नगर 1.31 करोड़
गिरिडीह बरमसिया-1 1.13 करोड़
गिरिडीह बरमसिया-2 0.59 करोड़
चास कमलडीह-1 1.31 करोड़
चास कमलडीह-2 1.69 करोड़
चास बांधगोड़ा-2 1.06 करोड़
चास भोलुर बांध 1.06 करोड़
चास गरगा ब्रिज 1.30 करोड़
धनबाद राजेंद्र सरोवर 3.08 करोड़
धनबाद हाउसिंग कॉलोनी 1.37 करोड़
धनबाद लिलोरिस्थान-2 1.38 करोड़
धनबाद मनईटांड 0.95 करोड़
धनबाद लिलोरिस्थान-1 2.72 करोड़
आदित्यपुर कांटा मैदान 3.68 करोड़
आदित्यपुर प्रभात 1.32 करोड़
आदित्यपुर जनता रो हाउस 1.22 करोड़
आदित्यपुर डब्ल्यू टाइप 1.67 करोड़
आदित्यपुर श्री डुंगारी 1.21 करोड़
हजारीबाग स्वर्ण जयंती 1.04 करोड़
हजारीबाग मीठा तालाब 1.23 करोड़
हजारीबाग झील 1.44 करोड़
हजारीबाग जबरा 1.34 करोड़
हजारीबाग हाउसिंग कॉलोनी 0.91 करोड़
देवघर सुरतीलोना 2.38 करोड़
देवघर रोहिनी 2.23 करोड़
देवघर बत्तीस-तैंतीस 1.34 करोड़
देवघर साहेब पोखर 1.06 करोड़
देवघर जलसार 0.69 करोड़
इसे भी पढ़ें -13">https://lagatar.in/aryan-khans-bail-plea-will-be-heard-on-october-13/">13

अक्टूबर को होगी आर्यन खान की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही