Search

जामताड़ा: पार्टी से निलंबित विधायक इरफान के इफ्तार में जुटे कांग्रेसी दिग्गज

Jamtara: कैशकांड के बाद कांग्रेस पार्टी से निलंबित विधायक डॉ इरफान अंसारी के आवास पर 11 अप्रैल की शाम को इफ्तार पार्टी में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य दिग्गजों का जमावड़ा लगा. प्रदेश प्रभारी से बंगाल कैशकांड में फंसे पार्टी के तीन विधायकों के निलंबन वापसी पर कहा कि अगली बार आएंगे तब पूछिएगा. देश के अंदर लोकतंत्र खतरे में है, इस कारण देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी सत्याग्रह की आवश्यकता पड़ गई है.कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे जन सत्याग्रह में कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. पार्टी के अंदर किसी तरह का अंर्तकलह नहीं है.सभी लोग आपसी समन्वय व सहयोग के साथ काम कर रहें हैं. रमजान समरसता, भाईचारे व एकता की मिसाल है. इफ्तार पार्टी भाईचारगी का संदेश देता है.मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक दीपिका पांडेय, हरिमोहन मिश्रा, मदन महतो, शमसेर आलम सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=599103&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा : सोसोडीह आदिवासी टोला में पानी की किल्लत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp