Search

 
 
 

जामताड़ा: नाला विधानसभा में जल्द बनेगा केंद्रीय विद्यालय: रबिन्द्रनाथ महतो

 
Jamtara: नाला विधायक सह विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने 4 मई को आधा दर्जन उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास किया. टेसजोरिया गांव में शिलान्यास करने के बाद नाला के पाकुड़िया, घोलजोर, खैरा सहित अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती गांव के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को देखते हुए इस वित्तीय वर्ष में 14 उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया. क्षेत्र में आजादी के बाद पहली बार चौतरफा विकास देखने को मिल रहा है. बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, नदी-नालों में पुल पुलिया सहित किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाया गया. दर्जनों स्कूलों को अपग्रेड कर स्मार्ट क्लास से बच्चों को जोड़ा गया. सैकड़ों मरीजों का इलाज रांची रिम्स में कराया. बहुत जल्द नाला विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय बनने जा रहा है. प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. जगह चिन्हित के लिए प्रशासन को निर्देश भी दे दिया गया है. मौके पर उज्जवल भट्टाचार्य, जनार्दन भंडारी, जयधन हांसदा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627248&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा: कृषि निदेशक के जारी आदेश के विरोध में प्रदर्शन  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही