Search

 
 
 

अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये लीटर का इजाफा, नयी दरें गुरुवार से लागू

अमूल दूध को लेकर एक अहम खबर आयी है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल के एक  लीटर दूध पर 2 रुपये दाम बढ़ा दिये हैं. देश  भर में अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर नयी कीमतें कल गुरुवार से लागू हो जायेगी.
 

 Ahmedabad : अमूल दूध को लेकर एक अहम खबर आयी है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल के एक  लीटर दूध पर 2 रुपये दाम बढ़ा दिये हैं. देश  भर में अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर नयी कीमतें कल गुरुवार से लागू हो जायेगी.

 

GCMMF की ओर से दाम बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में आया है,जब पश्चिम एशिया संकट के कारण सप्लाई चेन और इनपुट कॉस्ट पर प्रेसर दबाव बढ़ रहा है. कंपनी ने कहा है कि ऑपरेशनल कॉस्ट और दूध उत्पादन की बढ़ती लागत को संतुलित करने के लिए दाम बढ़ाना जरूरी था.

 

बता दें कि अमूल ने इससे पूर्व  आखिरी बार दूध के दाम 1 मई 2025 को बढ़ाये थे. उस समय भी कंपनी ने 2 रुपये  प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही