Search

 
 
 

रांची विवि के कुलपति से पूर्व छात्र कलाकार व अंतर्राष्ट्रीय वुडबॉल खिलाड़ी ने की मुलाकात

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से आज उनके कक्ष में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता एवं युवा लोक गायक आशुतोष द्विवेदी और अंतर्राष्ट्रीय वुडबॉल खिलाड़ी देवपूजन ठाकुर ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर कुलपति ने दोनों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से आज उनके कक्ष में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता एवं युवा लोक गायक आशुतोष द्विवेदी और अंतर्राष्ट्रीय वुडबॉल खिलाड़ी देवपूजन ठाकुर ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर कुलपति ने दोनों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

मुलाकात के दौरान आशुतोष द्विवेदी ने कुलपति के समक्ष अपना प्रसिद्ध गीत “राम करें हमरा जिंदगी के सुखवा” प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर कुलपति प्रो. शर्मा काफी प्रभावित हुए और उनकी सराहना की. आशुतोष द्विवेदी झारखंड के उभरते हुए लोक कलाकार एवं भोजपुरी गायक हैं, जिन्होंने अपने गीतों के माध्यम से समाज, संस्कृति और परंपरा को नई पहचान दी है.

 

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित “बिरसा के गांव में” तथा दिशोम गुरु शिबू सोरेन पर आधारित गीतों के जरिए सामाजिक और ऐतिहासिक चेतना को स्वर दिया है. इसके अलावा “कब आयिबू मयारिया” जैसे भजनों सहित कई गीतों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. रांची विश्वविद्यालय के यूथ फेस्टिवल और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है.

 

वहीं, देवपूजन ठाकुर एक प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय वुडबॉल खिलाड़ी हैं. उन्होंने हाल ही में थाईलैंड में आयोजित वर्ल्ड बीच वुडबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है. अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की पहचान मजबूत की है और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं.

 

उल्लेखनीय है कि आशुतोष द्विवेदी और देवपूजन ठाकुर दोनों ही रांची विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर विश्वविद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं.

 

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं. उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही