Search

 
 
 

रांची सदर अस्पताल के विकास कार्यों के लिए 1.53 करोड़ स्वीकृत

रांची सदर अस्पताल के विकास कार्यों के लिए 1.53 करोड़ की राशि को स्वीकृति मिल गई है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राशि को मंजूरी दी है. विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने संबंध में आदेश जारी किया है.
 

Ranchi :  रांची सदर अस्पताल के विकास कार्यों के लिए 1.53 करोड़ की स्वीकृति दी गई है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यह मंजूरी प्रदान की है. विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

 

जारी आदेश के अनुसार,  तीन अलग-अलग योजनाओं के तहत कुल 1.53 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं  इसमें आठवीं मंजिल पर शेड, एसीपी और फॉल्स सीलिंग के लिए 24.28 लाख, MCH बिल्डिंग में टॉयलेट निर्माण, सीढ़ी रेलिंग और एमएस ग्रिल कार्य के लिए 29.49 लाख और अस्पताल भवन की बाहरी रंगाई-रोशनाई के कार्य के लिए 99.98 लाख शामिल हैं.

 

सभी कार्य भवन निर्माण विभाग, कार्य प्रमंडल संख्या-01, रांची द्वारा कराए जाएंगे. परियोजनाओं की तकनीकी स्वीकृति सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रदान की जाएगी और व्यय की निगरानी सिविल सर्जन रांची करेंगे. सभी योजनाओं का भुगतान संबंधित हेड के अंतर्गत किया जाएगा और कार्य पूर्ण होने के बाद फोटो व वीडियो रिकॉर्ड विभाग में जमा होंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही