Search

 
 
 

सिमडेगा के एक कलाकार ने बनाया राममंदिर का प्रारूप, खूब हो रही तारीफ

 

प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण को खास बनाने में जुटा

Simdega : अयोध्या में रामलला के स्वागत को लेकर पूरे भारत वर्ष को राममय बनाया जा रहा है. इस ऐतिहासिक क्षण को खास बनाने के लिए लोग अपने-अपने गली मोहल्लों में स्थित मंदिर और कॉलोनी को सजा रहे हैं. वहीं सिमडेगा के एक कलाकार अपने हाथों से राममंदिर का प्रारूप बनाकर इस पल को खास बनाने में जुटा है. कलाकार का नाम अजय है और वह पेंटिंग का कार्य करता हैं. अजय ने बताया कि थर्मोकोल से राम मंदिर के प्रारूप को तैयार किया है. उसे बनाने में एक सप्ताह का समय लगा है. अजय ने राम मंदिर के इस प्रारूप को अपनी दुकान के सामने तैयार किया है, आते-जाते जो भी देख रहा है सब अजय की कलाकारी की तारीफ कर रहे हैं. अजय का कहना है कि पूरा सिमडेगाय भक्तिमय हो गया है. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को सिमडेगा के लोग भी यादगार बनाना चाहते हैं. और मुझे इसे यादगार बनाने का सौभाग्य मिला है. इधर सिमडेगा शहर के प्रिंस चौक में दुर्गा पूजा समिति द्वारा रोड के दोनों ओर भगवा ध्वज एवं आकर्षक विद्युत सजावट की जा रही है. वहीं दूसरी ओर ओमकार समिति द्वारा 22 जनवरी को महाआरती एवं चौक को सजाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है. इसके अलावा महावीर चौक में रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल के द्वारा 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम भजन संध्या आदि की तैयारी की जा रही है. ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों को भी सजाया-संवारा जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-30.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-an-employee-reached-cm-house-with-the-file-from-ed-office/">रांची

: ईडी ऑफिस से फाइल लेकर सीएम हाउस पहुंचा एक कर्मचारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही