Search

 
 
 

उलगुलान जैसे शब्द का राजनीतिकरण कर जनता को बरगलाने की हो रही कोशिश- बाबूलाल

 
Ranchi: रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडी गठबंधन ने उलगुलान रैली निकाली. उधर, भाजपा ने इस रैली के विरोध में ट्विटर (एक्स) पर भ्रष्टाचारी जुटान हैशटैग अभियान चलाया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी एलायंस की आपसी सिर फुटौव्वल सतह पर आ गयी है. रांची में आयोजित भ्रष्टाचारियों के जुटान ने इंडी एलायंस के बीच कलह की पोल खोलकर रख दी है. आदिवासी समाज की जमीनों और उनके संसाधनों को लूटने और तबाह करने वालों को उलगुलान जैसे पवित्र शब्द के प्रयोग से बचना चाहिए और इतिहास में झांककर इंडी गठबंधन के साथियों को एक बार उलगुलान विद्रोह को फिर से पढ़ा जाना चाहिए. बाबूलाल ने कहा, उलगुलान विद्रोह मूल निवासियों के संसाधनों, उनकी जमीनों और उनके अधिकारों को जमीदारों और साहूकारों द्वारा छीने जाने के विरोधस्वरूप उत्पन्न हुआ था. आज इंडी गठबंधन उन्हीं साहूकारों और जमीदारों की तरह आदिवासी समाज की जमीनों को हड़प कर उलगुलान जैसे शब्दों का उपयोग कर उसका राजनीतिकरण कर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहा है.

हिसाब तो होकर रहेगा: सीता सोरेन

दुमका लोकसभा से भाजपा की उम्मीदवार सीता सोरेन ने कहा कि ये कोई रैली नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों द्वारा भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भ्रष्टाचार के वाहकों का सम्मेलन है.घमंडिया गठबंधन वाले कान खोलकर सुन लें, यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली है. झारखंड की जनता मोदी जी के साथ है, मोदी की गारंटी पर झारखंड को पूरा भरोसा है. ये झारखंड का दुर्भाग्य है कि आज भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा लगा है. भोले-भाले आदिवासियों को ठगने वाले इंडी ठगबंधन को इस पाप की सजा मिलेगी और जरूर मिलेगी. बिना किसी संघर्ष के सत्ता पर बैठने वालों ने पहले तो जनता को जमकर लूटा और जब आज मोदी लूट का हिसाब कर रहे हैं तो इनको मिर्ची लग रही है. जितनी मिर्ची लगनी है लगने दो, हिसाब तो होकर रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही