Search

 
 
 

बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलकर ही बनेगा समतामूलक समाज : अविनाश देव

 
Medininagar:  संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती संत मरियम आवासीय विद्यालय परिसर में उत्साह के साथ मनाया गया. विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, उप प्राचार्य एसवी साहा, समन्वयक रिजवाना प्रवीण, अमरेंद्र सर श्याम सर ललन प्रजापति व अन्य शिक्षकों ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की वहीं प्रणीत, अमित, रौनक, जूही, वारिस व अन्य को संविधान की पुस्तक भी भेंट की गई. मौके पर बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए अविनाश देव ने भीमराव आंबेडकर के जीवन के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि आंबेडकर ने जाति प्रथा का पूर्ण रूप से उन्मूलन कर इंसानियत की नींव रखी. उनमें गांधी का सपना और महात्मा बुद्ध की करुणा दोनों थी. अंबेडकर संविधान निर्माता के साथ साथ प्रख्यात शिक्षाविद् व समाज सुधारक भी थे. अविनाश देव ने कहा कि अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण हो सकता है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-jmm-staged-a-protest-on-ambedkar-jayanti-called-for-saving-the-constitution/">पलामू

: अंबेडकर जयंती पर झामुमो ने दिया धरना, संविधान बचाने का आह्वान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही