Search

ओल्ड ऐज होम में जेसीआई यूथ की एक शाम बुजुर्गों के नाम

Ranchi : जेसीआई यूथ रांची ने बरियातू स्थित सीनियर सिटीजन ओल्ड ऐज होम में रविवार को एक शाम पूज्य बुजुर्गो के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया. संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि वृद्धों को भोजन कराया गया. यह बहुत अच्छा लगा, सभी वृद्धों ने आशीर्वाद दिया. वृद्धों के सम्मान एवं मनोरंजन के लिये कार्यकम पेश किये गये. उनकी खुशी के लिये गीत संगीत, नृत्य, अंताक्षरी के रोचक आयोजन किये गये. जिससे वे काफी मंत्रमुग्ध हुए.

बुज़ुर्गो को जब मनोरंजन के ये पल मिले तो वे काफी खुश हुए 

अपनों के प्यार से दूर वृद्धाश्रम में रह रहे बुज़ुर्गो को जब मनोरंजन के ये पल मिले तो वे काफी खुश हुए . कहा कि जो लोग बुजुर्गों की सेवा करते हैं, उनकी आयु, विद्या, यश और बल में वृद्धि होती है. जिसके मार्ग दर्शन में हम काफी उन्नति कर सकते हैं. यदि हमारा धरती पर कोई वजूद है तो उसमें हमारे माता पिता एवं बुजुर्गों का योगदान है. आयोजन को सफल बनाने में सचिन ड्रोलिया, मोनिका गोयनका, विकास झाझरिया आदि ने योगदान दिया. थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//