Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला की एक अधिकारी ने लातेहार के स्थापना उप समाहर्ता पर लगाया यौन शोषण आरोप, मामला दर्ज

Latehar : गुमला की एक महिला अधिकारी ने लातेहार के स्थापना उप समाहर्ता मोहनलाल मरांडी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 50-2023 भादवि की धारा 376 (1) के तहत दर्ज कर लिया गया है. महिला अधिकारी ने लातेहार के स्थापना उप समाहर्ता मोहनलाल मरांडी पर पिछले 12 साल से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. अपने आवेदन में कहा है कि लातेहार में पदस्थापना के बाद मोहनलाल मरांडी के सरकारी आवास में आने जाने लगी. सरकारी अवकाश में अक्सर वह उनके साथ यहां रहती थी. इस दौरान उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाये थे. मरांडी अक्सर उनसे कहते थे कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे. जब मैं शादी के लिए दबाव देने लगी तो वे इसे टालने लगे. उन्होंने कहा कि श्री मरांडी के लातेहार में पदस्थापना से पूर्व कई जिलों में उनके साथ पत्नी की तरह रहते आयी है. उन्होंने आगे कहा है कि कुछ महीनों से दोनों के संबंध में खटास आ गया और पता करने पर जानकारी मिली कि श्री मरांडी अन्यत्र शादी करने जा रहे हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि गुमला जिला के भूमि सुधार उप समाहर्ता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही