Search

चतरा में तैनात एसएसबी के जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, देवघर का रहने वाला था

Chatra: चतरा जिला में तैनात 35वीं बटालियन के एसएसबी के जवान प्रह्लाद सिंह ने अपने हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है. मृत जवान चतरा के सिमरिया स्थित शिला पिकेट पर तैनात था. यह घटना मंगलवार रात की है.
 
जानकारी के मुताबिक मृतक जवान प्रह्लाद सिंह देवघर जिला का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिलने के बाद चतरा एसपी और एसएसबी 35वीं बटालियन के कमांडेंट शिला पिकेट पहुंचे. अधिकारियों ने प्रह्लाद सिंह के साथी जवानों से घटना की जानकारी ली. समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही