Search

 
 
 

चंदवा में अज्ञात वाहन ने दो बाइक में मारी टक्कर, दो लोग घायल

 
Chandwa : गुरुवार की शाम लगभग सात बजे एक अज्ञात चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. दोनों अलग-अलग बाइक में सवार थे. जानकारी के अनुसार थाना टोली चंदवा के रहनेवाले अरुण साव पिता महाराज साव रांची-डाल्टनगंज मुख्य सड़क पर मिशन स्कूल की तरफ से इंदिरा गांधी मुख्य चौक की तरफ आ रहे थे. उसी समय हड़ोखर डेमू लातेहार निवासी महादेव उरांव के बेटे मंजीत उरांव भी अपनी बाइक से इंदिरा गांधी चौक की तरफ जा रहा था. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी और फरार हो गया. आनन-फानन में आसपास के लोग दोनों को अस्पताल ले गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें :  मुरी">https://lagatar.in/murree-well-sank-to-save-the-bull-half-a-dozen-people-buried-rescue-continues/">मुरी

: बैल को बचाने में कुआं धंसा, आधा दर्जन लोग दबे, रेस्क्यू जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही