Dhanbad News: यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को देखते हुए रेलवे की ओर से धनबाद और पटना के बीच एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन 12 नवंबर को धनबाद से पटना के लिए रवाना होगी. इस दौरान ट्रेन गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, परसाबाद, कोडरमा और पहाड़पुर स्टेशन पर रुकेगी.
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन धनबाद स्टेशन से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेगी. 10:56 बजे गोमोह पहुंचेगी और 10:58 बजे रवाना होगी. इसके बाद 11:14 बजे पारसनाथ पहुंचकर 11:16 बजे खुलेगी. ट्रेन 11:37 बजे हजारीबाग रोड पहुंचेगी और 11:39 बजे प्रस्थान करेगी.
इसी क्रम में ट्रेन 11:55 बजे परसाबाद पहुंचेगी और 11:57 बजे रवाना होगी. दोपहर 12:17 बजे कोडरमा पहुंचकर 12:19 बजे खुलेगी. वहीं दोपहर 1 बजे पहाड़पुर स्टेशन पहुंचेगी और 1:02 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद ट्रेन शाम 4:45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन एक ट्रिप के लिए चलाई जा रही है. इससे धनबाद, कोडरमा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पटना जाने में सुविधा होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.