Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आनंद महिंद्रा ने क्रिप्टोकरेंसी को खतरनाक करार दिया, कहा, करोड़ों लोगों को किया जा रहा है भ्रमित

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk  :  दुनियाभर के निवेशकों में क्रिप्टोकरेंसी का क्रेज बढ़ रहा है. खास कर के भारत के युवा वर्ग में इसमें निवेश और ट्रेडिंग कर रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. दरअसल महिंद्रा ने एक ट्विट किया है. आंनद महिंद्रा ने ट्वीट के साथ एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है. उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को खतरनाक बताया है.

रिपोर्ट में लिखा है आनंद महिंद्रा ने क्रिप्टो में किया निवेश

दरअसल आनंद महिंद्रा ने रिपोर्ट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है. जिसमें लिखा गया है कि आनंद महिंद्रा ने ऑटो ट्रेडिंग प्रोग्राम बिटकॉइन एरा नाम की क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया है. इस निवेश के जरिए महिंद्रा ने ऑटो पायलट मोड में हजारों-लाखों डॉलर कमाये हैं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/Capture-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />फेक न्यूज से लोगों को किया जा रहा है भ्रमित

आनंद महिंद्रा ने कहा कि इस तरह से फेक न्यूज से लोगों को भ्रमित करना एक गलत ट्रेंड हो सकता है. यह देश के करोड़ों लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा है. आनंद महिंद्रा ने कहा है कि यह फेक न्यूज को नये लेवल पर ले जाने की कोशिश है.

आनंद महिंद्रा ने क्रिप्टो में एक रुपये भी नहीं किया निवेश

आनंद महिंद्रा ने कहा कि इस बारे में मुझे कुछ पता नहीं था. किसी व्यक्ति ने इसे ऑनलाइन देखा और मुझे भेज दिया. यह वास्तव में अनैतिक व्यवहार है. मैं लोगों को यह बताना चाहता हूं कि यह पूरी तरह फर्जी न्यूज है. इस तरह की खबरें छाप कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि आनंद महिंद्रा ने क्रिप्टो करेंसी में एक रुपये का भी निवेश नहीं किया है.

इस तरह की रिपोर्ट को गंभीरता से ना लेने की हिदायत

स्क्रीन शॉर्ट शेयर किये गये रिपोर्ट में बताया गया है कि इस जरिये निवेश कर कोई भी व्यक्ति तीन-चार महीने में लखपति-करोड़पति बन सकता है. इस रिपोर्ट में लोगों से यह अनुरोध भी किया गया है कि बैंक इस कारोबार को बंद कर दें,  उससे पहले इसका फायदा उठा लिया जाना चाहिए. कृपया इस तरह की रिपोर्ट को गंभीरता से ना लें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही