Search

 
 
 

धनबाद में आनंद मेला शुरू,  कई राज्यों की अनूठी सामग्री के लगे स्टॉल

 

बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम्स, चटपटे चाट व लजीज व्यंजन भी उपलब्ध

Dhanbad : मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय आनंद मेला 8 जुलाई शनिवार को धनसार स्थित सिद्धिविनायक होटल में शुरू हो गया. मेला का उदघाटन समिति की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उर्मिला गुड़गुड़िया, निर्मला तुलस्यान व अरुणा भगानिया ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. राष्ट्रीय स्तर के इस मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से 70 स्टाल लगाए गए है. मेला में लोग उचित मूल्य पर विभिन्न राज्यों की अनूठी सामग्री खरीद सकेंगे, बच्चों को मनोरंजन का अवसर मिलेगा व चटपटे चाट और लजीज व्यंजन भी उपलब्ध होंगे. मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष संजू डालमियाने बताया कि मेले में कई राज्यों के कुल 70 स्टाल लगाए गए हैं. धनबाद के लोगों को वाजिब दाम में एक ही छत के नीचे वस्तुएं खरीदने का मौका मिलेगा. विभिन्न स्टॉल पर लुभावनी राखियां, भगवान की पोशाक गहने, डिज़ाइनर बनारसी हैंडलूम सिल्क साड़ियाँ, लेडीज़ इंडियन एवं इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज़ लखनवी सूटस, अनूठे किड्स वेयर, मेनसवेयर, फुटवियर, आकर्षक ज्वेलरी, होमडेकोर आइटम्स, गिफ़्ट आइटम्स, गिफ़्ट हैंपर, होममेड कॉस्मेटिक्स, केक, चॉकलेट् बनारस व आसनसोल के अचार, पापड़ मुरब्बा और तंजौर पेंटिंग की कलात्मक वस्तुओं का अपार संग्रह है. बच्चों के मनोरंजन के लिए ड्रॉइंग, गेम्स नेल आर्ट हाऊजी इत्यादि और लज़ीज़ व्यंजनों के भी स्टॉल लगाए गए हैं. संस्था की सचिव प्रीति अग्रवाल ने बताया कि मेले से जो भी आय होती है, उसे समिति के अस्थाई प्रोजेक्ट के मैनेजमेंट एवं सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यय किया जाता है. उन्होंने कहा कि यह संस्था सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रसर रही है और आगे भी रहेगी. इस मौके पर उर्मिला गुटगुटिया, निर्मला तुलस्यान, अरुणा भगानीया, किरण गोयंका, विमला बंसल, अनीता अग्रवाल, शारदा बजाज, अनीता मुकीम, सुधा खेतान, अनी तामिश्रा, कल्पना पटौदिया, मंजू अग्रवाल, सारिका सिंघल, बबिता पोद्दार, सिनी, अंजू गुप्ता, वीना गिंदौड़िया, किरण अग्रवाल हेलिवाल, अन्नपूर्णा हड़ेदिया, सुषमा केजरीवाल, सुनीता झुनझुनवाला, मितु, रेणु जगनानी, मोनिका, मैना भोजगढ़िया, श्वेता, अभिलाषा आदि मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही