Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आनंद मोहन बेटे की शादी के बाद परिवार संग पहुंचे मंदिर, बेटी सुरभि ने शेयर की तस्वीर

Patna: बिहार के बाहुबली आनंद मोहन अपने बेटे की शादी के बाद पूरे परिवार के साथ मंदिर गये. इस दौरान सभी ने पूजा अर्चना की. जिसकी तस्वीरें उनकी बेटी सुरभि आनंद ने शेयर की हैं. इन तस्वीरों में आनंद मोहन सिंह और उनकी पत्नी लवली आनंद के अलावा चेतन आनंद और उनकी पत्नी आयुषी सिंह भी दिख रही हैं. साथ ही सुरभि आनंद के पति भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि तीन मई को चेतन आनंद ने देहरादुन में आयुषी सिंह से शादी की. इस दौरान परिवार के कई लोग मौजूद रहे. 24 अप्रैल को पटना में चेतन आनंद की सगाई हुई थी. जिसमे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सहित कई मंत्री और विधायक शामिल हुए थे. पटना के चक बैरिया के विश्वनाथ फार्म में बने तालाब के अंदर नाव पर चेतन आनंद ने आयुषी सिंह को अंगूठी पहनाई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-137.jpg"

alt="" width="562" height="341" /> वहीं बेटे की शादी को लेकर आनंद मोहन पैरोल पर जेल से बाहर आए थे. बाद में बिहार सरकार ने नियम में बदलाव कर आनंद मोहन को रिहा कर दिया. जिसको लेकर जी कृष्णैया की पत्नी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसपर 8 मई को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बिहार सरकार व आनंद मोहन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-missing-teenager-who-went-to-market-to-buy-copy-from-home/">साहिबगंज

: घर से कॉपी खरीदने बाजार गया किशोर लापता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही