Search

 
 
 

Ramgarh News: पालकी यात्रा के साथ आनंद साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू

रामगढ़ में आनंद साईं मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हो गया है. राधा कृष्ण कॉलोनी स्थित आनंद साईं दरबार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज शाम पालकी यात्रा के साथ हुई.
 

Ramgarh: रामगढ़ में आनंद साईं मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हो गया है. राधा कृष्ण कॉलोनी स्थित आनंद साईं दरबार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज शाम पालकी यात्रा के साथ हुई. पालकी यात्रा का पूरे शहर में भ्रमण कराया गया.

 

पालकी यात्रा भव्य तरीके से शाम चार बजे निकाली गई और पूरे शहर में भ्रमण किया गया. इसके बाद यात्रा वापस राधा कृष्ण स्थित मंदिर में पहुंची. पूरे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल था. पालकी यात्रा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं साईं बाबा का जयकारा लगाते हुए आगे आगे चल रहीं थीं.

 

गुरुवार से उत्सव के दूसरे दिन, 25 जून को पूजन और हवन का आयोजन किया जाएगा. वार्षिकोत्सव का समापन अंतिम दिन दोपहर 12:30 बजे से विशाल भंडारे के साथ होगा.

 

वार्षिकोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. झंडा चौक स्थित मंदिर को पारंपरिक तरीके से सजाया गया है और पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है. यह रामगढ़ में साईं बाबा का एकमात्र भव्य मंदिर है, जहां प्रत्येक गुरुवार को विशेष आरती और प्रसाद वितरण किया जाता है.

 

पालकी यात्रा का विभिन्न समुदाय के संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया. श्रद्धालुओं को ठंडा पानी पिलाकर अभिनंदन किया गया, स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं के बीच ठंडा पानी और शरबत वितरित किया. इस वार्षिक उत्सव में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही