Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आनंदपुर: तम्बाकू सेवन पर रोक के लिए दिलाई शपथ

Advertisement
Advertisement
Manoharpur :  विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर तम्बाकू सेवन पर रोक लगाने के लिए शपथ ली गई. आनंदपुर के मुंडा टोला चबूतरा में स्वास्थ्य विभाग व सेंटर फॉर केटलाइजिंग चेंज के सौजन्य से किशोर, किशोरी व ग्रामीणों को तम्बाकू और तम्बाकू उत्पाद का प्रयोग नहीं करने और इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के निर्देशानुसार `तम्बाकू हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण पर खतरा` की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान किशोर, किशोरियों के बीच वाद-विवाद, भाषण, रंगोली व चित्रकला जैसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-police-got-tough-to-stop-crime-and-road-accidents/">चक्रधरपुर:

अपराध और सड़क हादसे रोकने को पुलिस हुई कड़क
किशोरों ने तम्बाकू प्रयोग पर रोक लगाने के लिए रैली निकाली. दूसरी और स्वास्थ्य उपकेंद्र चिरूमठा में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को तम्बाकू से होने वाले हानि की जानकारी दी गई. मौके पर रेणु तोपनो, ग्लोरिया तोपनो, मार्गरेट खलखो, सत्यवंती कुमारी, घुंघरू दास, जुलियानी ओड़ेया, धरित्री सा, रीना देवी, सावित्री देवी समेत स्वास्थ्यकर्मी, आंगनवाड़ी सेविका व सहिया मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-tributes-paid-to-special-police-officer-sunder-swarup-mahato-on-his-death-anniversary/">चक्रधरपुर:

पुण्यतिथि पर स्पेशल पुलिस ऑफिसर सुंदर स्वरूप महतो को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही