Search

 
 
 

आनंदपुर : 13 वर्षीय लड़की ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Anandpur (Arvind lohar) : आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के सतबोमड़ी गांव के उरांव टोला निवासी 13 वर्षीय सोनी तिर्की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार दोपहर की है. घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतका की मां ने बताया की घटना के समय वह घर में नहीं थी. खेत में धान काट रही थी और उसके पिता राजू तिर्की भी राउरकेला में काम करते हैं. सोनी कई दिनों से साइकिल खरीदने की जिद्द कर रही थी. इसे भी पढ़ें : 16">https://lagatar.in/jdu-president-lalan-singh-will-come-to-ranchi-on-16th-workers-preparing-for-the-program/">16

को रांची आएंगे जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
दोपहर लगभग तीन बजे सोनी की दादी घर आई तो देखा कि दरवाजा बंद था. उन्होंने काफी आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो घर के आस पास के लोगों को बुला कर काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोल कर देखा तो सोनी साड़ी के फंदे से झूल रही थी. लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. आनंदपुर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही