Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आनंदपुर : पोकलेन जलाने के आरोप में पीएलएफआई सदस्य रोड़े गुड़िया पर केस

Manoharpur (Ajay Singh) : आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुंघीकोचा के सुदूर गांव ओनरकोचा में सड़क निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन जलाने के मामले में आनंदपुर पुलिस ने पीएलएफआई नक्सली रोड़े गुड़िया समेत अन्य चार अज्ञात पर मामला दर्ज किया है. पुलिस आनंदपुर थाना कांड संख्या 01/23 धारा 147, 148, 149, 387, 506, 120 बी भादवी 17 सीएल के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : रेडिसन">https://lagatar.in/indian-stores-classic-expo-of-handicraft-products-at-radisson-blu/">रेडिसन

ब्लू में हस्तशिल्प उत्पाद का क्लासिक एक्सपो
विदित हो कि आनंदपुर के ओनरकोचा में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान पांच हथियारबंद नकाबपोश पीएलएफआई के सदस्यों ने पोकलेन मशीन को पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया था. साथ ही पोकलेन चालक मोतीलाल की पिटाई कर दी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही