Search

 
 
 

आनंदपुर : सीआरपीएफ174 बटालियन ने निकाली तिरंगा यात्रा, घर पर तिरंगा फहराने की अपील

 
Anandpur (Arvind Lohar) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कमांडेंट संजय कुमार सिंह के निर्देश पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 174 बटालियन के द्वारा रविवार को आनंदपुर स्थित सीआरपीएफ कैम्प से तिरंगा यात्रा निकाली गई. सहायक कमांडेंट के कबि सिंह के नेतृत्व में निकाली इस तिरंगा यात्रा में सीआरपीएफ जवानों के साथ-साथ आनंदपुर थाना प्रभारी ललित कुमार भी अपने दल बल के साथ शामिल हुए. इस दौरान सभी जवान बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा झंडा फहराते हुए चल रहे थे. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-in-pansuandam-valley-the-hywa-hit-a-bike-rider-serious/">सोनुवा

: पनसुआं डैम घाटी में हाईवा ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/anandpur-crpf.jpeg"

alt="" width="462" height="308" /> तिरंगा यात्रा ब्लॉक चौक से शुरू होकर आनंदपुर मुख्य बाजार होते हुए भलड़ूंगी चौक पर आकार समाप्त हुई. भलड़ूंगी चौके में सहायक कमांडेंट के कबि सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों को संबोधन करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय के प्रति जागरूक करना है. इस दौरान सभी से अपने अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराने की अपील की गई. साथ ही उन्होंने मोबाईल के डिसप्ले में तिरंगा झंडा लगाने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया. मौके पर एमडी सेबास्टिन, गोविन्द सोरेन, अरुण मनवार, सुबोध कुमार सिंह, दीपक महाली, पूर्व मुखिया मुनिलाल सुरिन समेत सीआरपीएफ जवान व ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही