Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आनंदपुर : मूसलाधार बारिश से मुख्य बाजार स्थित सापु नाला के उपर से बह रहा पानी

Advertisement
Advertisement
Anandpur (Arvind lohar) : शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन पूरी तरह से बाधित हो गया है. वही आनंदपुर मुख्य बाजार स्थित सापु नाले का पुल पूरी तरह से डूब गया जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है. लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ा रहा है. बारिश का पानी भरने से पुल के ऊपर से पानी बह रहा है जिसके चलते भालुडूंगरी से आनंदपुर मुख्य बाजार का संपर्क पूरी तरह से कट गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mla-savita-mahto-inspected-the-dam-after-the-water-level-increased/">चांडिल

: जलस्तर बढ़ने के बाद विधायक सविता महतो ने किया डैम का निरीक्षण

पुल से आवाजाही पर पूरी तरह से लगा रोक

स्थानीय लोगों का पुल से आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. जिसके चलते बाजार क्षेत्र के लोगों को 1 किमी दूर घूम कर आनंदपुर बाजार जाना पड़ रहा है. बताते चलते की आनंदपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते शनिवार को पुल के ऊपर से पानी बहने लगा. क्षेत्र के आसपास के सभी छोटे-छोटे पुल भारी बारिश में डूब गए जिसके कारण लोगों को एक दूसरे टोले तक जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chaibasa-sub-division-and-block-officers-became-active-after-the-instructions-of-the-deputy-commissioner/">चांडिल

: जलस्तर बढ़ने के बाद विधायक सविता महतो ने किया डैम का निरीक्षण

बाल-बाल बचे घर के सदस्य

लगातार हो रहे बारिश से पूरी तरह से लोग परेशान वही आनंदपुर प्रखंड के नारायण टोला निवासी रामचंन्द्र साहु का मिट्टी का मकान है का दीवार बारिश के चलते गिर गया है. घर का दिवार गिरने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे. वहीं रामचन्द्र साहू के परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह सब लोग घर में बैठे थे. इस दौरान घर का दीवार अचानक गिर गया और आंधी से घर का एलबेस्टर उड़ गया जिसके चलते घर पुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही