Search

 
 
 

आनंदपुर : डूमिरता गांव में आठवीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Anandpur (Arvind lohar) : आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमिरता गांव स्थित मुख्य बाजार निवासी बिल्कन भुइयां के 13 वर्षीय पुत्र दीपक भुइयां ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दीपक ने अपने ही स्कूल बेल्ट के सहारे फांसी लगाई. दीपक चारबंदिया के संत जोसेफ मध्य विद्यालय स्कूल का छात्र था. घटना की जानकारी मिलते ही आनंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रदरपुर भेज दिया. घटना शुक्रवार दोपहर की है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर:">https://lagatar.in/tantnagar-rally-for-eradication-of-filariasis-in-manjhari-essay-competition-held/">तांतनगर:

मंझारी में फाइलेरिया उन्मूलन के लिये निकाली रैली, निबंध प्रतियोगिता हुई
घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि उनका पुत्र दीपक आठवीं पास कर गया था. शुक्रवार को वह खुद दीपक का नौवीं कक्षा में नमाकंन कराने के स्कूल गई थी. वापस घर लौटने पर घर का दरवाजा भीतर से बंद था. काफी आवाज देने पर जब घर का गेट नहीं खुला तो आसपास के ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. भीतर पहुंचने पर दीपक घर की छत (रोला) में बेल्ट के सहारे लटका हुआ था. मृत छात्र के पिता बिल्कन भुइयां रांची में काम करते है. घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही