Search

 
 
 

आनंदपुर : चिरोमाठा के नया टोला गांव में सर्पदंश से चार साल के बच्चे की मौत

 

Anandpur (Arvind Lohar) : आनंदपुर थाना क्षेत्र के चिरोमाठा के नया टोला गांव में सर्पदंश से चार वर्षीय बच्चे ऋतिक नाग की मौत हो गई. घटना मंगलवार तड़के की है. घटना के संबंध में मृतक के पिता सुरज नाग ने बताया कि सोमवार की रात सभी खाना खाने के बाद सोने चले गए थे. मंगलवार की सुबह जब उनकी आंख खुली तो ऋतिक के पास सांप को रंगते देखा. उस व्यक्त ऋतिक को सांप ने डंस लिया था. आनन-फानन में घर के सभी सदस्य बच्चे को लेकर मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे घर में मातम पसरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-gua-police-arrested-two-warranties-who-were-absconding-sent-to-jail/">नोवामुंडी

: गुवा पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

झाड़ फूंक में समय बर्बाद न करें लोग : डॉ अनिल कुमार

लगातार हो रहे क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं को लेकर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने कहा है कि अगर किसी को सांप काटता है, तो उसे जल्द से जल्द अस्पताल लाए ताकि समय से इलाज हो सके. साथ ही उन्होंने कहा कि जमीन में सोने से मच्छरदानी का उपयोग करे जिसे किसी तरह की जहरीली जीव जन्तु का शिकार होने से बचा जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही