Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आनंदपुर : चोड़ारप्पा में पीडीएस दुकान के संचालन के लिए ज्योति विकास महिला समिति को सौंपा गया पत्र

Advertisement
Advertisement
Manoharpur : आनंदपुर प्रखंड के चोड़ारप्पा में पीडीएस दुकान का संचालन कर रही लुथेरन महिला समूह को अनियमितता के कारण निलंबित कर दिया गया है. उक्त पीडीएस दुकान का संचालन अब ज्योति विकास महिला समिति ठियाटांगर द्वारा किया जाएगा. मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जयंत जेरोम लकड़ा ने ज्योति विकास महिला समिति की अध्यक्ष स्थेर कच्छप को दुकान संचालन करने के लिए पत्र सौंपा. लुथेरन महिला समूह द्वारा चोड़ारप्पा, बादुनासा और सिदुवा के ग्रामीणों को अनाज दिया जाता था. बीडीओ ने ग्रामीणों को सुविधानुसार राशन वितरण करने के लिए ज्योति महिला समिति को निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें : झुमरीतिलैया">https://lagatar.in/jhumritilaiya-joint-march-of-trade-unions-will-come-out-on-march-28-in-support-of-strike/">झुमरीतिलैया

: हड़ताल के समर्थन में 28 मार्च को निकलेगा ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मार्च

मनमाने तरीके से दुकान का किया जा रहा था संचालन

आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक रवि ने बताया कि लुथेरन महिला समिति की अध्यक्ष अलीशा कोनगाड़ी मनमाने तरीके से दुकान का संचालन कर रही थी. अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक ईपास मशीन में राशन का वितरण नहीं किया गया है. इस संबंध में अलीशा से स्पष्टीकरण की मांग की गई. लेकिन अलीशा द्वारा कोई जबाब नहीं दिया गया. मालूम हो कि बीडीओ और आपूर्ति निरीक्षक ने दुकान का निरीक्षण करने के दौरान दुकान को बंद पाया. साथ ही नियमों के अनुसार दुकान में लाभुकों की सूची, दुकान खुलने का समय आदि का बोर्ड भी नहीं था. बीडीओ ने आपूर्ति निरीक्षक को दो दिन के अंदर लुथेरन महिला समूह से ईपास मशीन जब्त करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-demand-to-name-the-schools-of-east-singhbhum-district-in-the-language/">खरसावां

: पूर्वी सिंहभूम जिला के विद्यालयों का नाम हो भाषा में अंकित करने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही