Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आनंदपुर: विधायक सुखराम उरांव के आरोप निराधार- विजय भेंगरा

Advertisement
Advertisement
Manoharpur: प्रखंड के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सह झामुमो प्रखंड कमिटी अध्यक्ष ने जिप अध्‍यक्ष चुनाव में पैसे लेकर वोट दने के जिला कमिटी द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया है. इस संबंध में श्री भेंगरा ने जिला कमिटी को अपना स्पष्टीकरण दिया है. विजय भेंगरा ने कहा कि वह झारखंड मुक्ति मोर्चा का निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में वे स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़े और विजय हुए. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-three-youths-injured-in-a-direct-collision-of-two-bikes-treatment-going-on-in-chc/">मनोहरपुर

: दो बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज

पार्टी से किसी को सहयोग करने निर्देश नहीं मिला था: विजय भेंगरा

उन्‍होंने कहा कि पार्टी की ओर से प्रत्याशी होने का लिखित या मौखिक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ था. अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद के लिये किसी को सहयोग करने का भी निर्देश नहीं मिला था. जिला कमिटी द्वारा उनके ऊपर आरोप लगाया गया है कि उन्‍होंने पैसे लेकर भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को वोट दिया है. पार्टी का यह आरोप निराधार और तथ्य से परे है.

सुखराम उरांव ने पत्र जारी कर मांगा था स्पष्टीकरण

गौरतलब है कि पिछले दिनों पश्चिम सिंहभूम में हुए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव पश्चात झामुमो जिला अध्यक्ष एवं विधायक सुखराम उरांव ने आनंदपुर जिप सदस्य को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण की मांग की थी. पार्टी का आरोप था कि झामुमो कार्यकर्ता होने का बावजूद विजय भेंगरा ने पैसे लेकर जिला परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था. इसे भी पढ़ें: कुख्‍यात">https://lagatar.in/notorious-maoist-government-surrendered-was-involved-in-the-brutal-murder-of-7-tpc-members/">कुख्‍यात

माओवादी “सरकार” ने किया सरेंडर, टीपीसी के 7 सदस्‍यों की निर्मम हत्‍या में था शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही