Search

 
 
 

आनंदपुर : कुएं में डूबने से एक की हुई मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

 
Anandpur (Arvind Lohar) : आनंदपुर थाना अंतर्गत हरता स्कूल टोला में एक व्यक्ति की कुआं में डूबने से मौत हो गई. घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरता स्कूल टोला निवासी आघनु सिंह दोपहर में खेत का काम खत्म करने के बाद में कुआं के समीप नहाने गया था.
इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-police-arrested-youth-for-selling-lottery-sent-to-jail/">घाटशिला

: लॉटरी बेचने के मामले में एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
इस दौरान पानी निकालने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुंए में जा गिरा. कुएं में पानी ज्यादा होने के कारण डूबने से उसकी मृत्यु हो गई. हालांकि कुछ ग्रामीणों द्वारा उसे बाहर निकाला गया. लेकिन इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी. इसकी सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भिजवाया. रविवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही