Search

 
 
 

आनंदपुर : सड़क निर्माण में लगे पोकलेन में पीएलएफआई नक्सलियों ने लगाई आग

 
Manoharpur : आनंदपुर थाना क्षेत्र के ओनोरकोचा गांव में पीएलएफआई नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे मेसर्स विजया कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन को आग के हवाले कर दिया. इसके साथ ही पोकलेन के चालक की जमकर पिटाई भी कर दी .घटना सोमवार दोपहर की है. घायल पोकलेन चालक मोतीलाल ने बताया कि मुंशी व अन्य मजदूरों की मौजूदगी में वह पोकलेन से सड़क निर्माण का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान करीब दोपहर ढाई बजे हथियारबंद पांच नकाबपोश लोग मौके पर पहुंचे और पोकलेन को बंद कर नीचे उतरने को कहा. इसके बाद सभी ने उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद पोकलेन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना को अंजाम देने की बाद सभी लोग जंगली पहाड़ी मार्ग की ओर चले गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-national-lok-adalat-will-be-organized-on-february-11/">चाईबासा

: 11 फरवरी को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
[caption id="attachment_522974" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/10rc_m_173_10012023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुंशी और चालक से पूछताछ करती पुलिस[/caption]

पुलिस मंगलवार को पहुंची घटनास्थल पर

इस क्षेत्र में दूरसंचार की कोई सुविधा नहीं होने के कारण सोमवार देर शाम इसकी सुचना कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को दी. इसके बाद मंगलवार को डीएसपी अजित कुजूर के नेतृत्व में थाना प्रभारी ललित कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके साथ ही पोकलेन चालक मोतीलाल, मुंशी एतवा, सहित ठेकेदार आदि से भी पूछताछ किया जा रही है. डीएसपी अजित कुजूर ने कहा कि इस घटना को लेकर जो भी बातें सामने आई है उसकी जांच की जा रही है. घटना को पीएलएफआई उग्रवादियों द्वारा ही अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस हर एक बिन्दुओ पर जांच पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही