Search

 
 
 

आनंदपुर : दो पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Manoharpur (Ajay singh)  :  सोमवार के देर रात आनंदपुर थाना क्षेत्र झारबेड़ा गांव से मनोहरपुर पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से पशुओं कि तस्करी करते 36 पशुओं समेत दो लोग को पकड़ा गया. सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची मनोहरपुर पुलिस ने आनंदपुर पुलिस को सभी 36 पशुओं और दो लोगों को उनके हवाले कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आनंदपुर थाना क्षेत्र से होकर काफ़ी अर्से से पशुओ की तस्करी की जा रही थी. बता दे कि  भारी पैमाने पर तस्कर पशुओं को पैदल हांकते हुए ओडिशा  से ख़रीदकर झारखंड आनंदपुर थाना क्षेत्र के रास्ते से पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश भेजते है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-trailer-stolen-from-mango-case-registered-against-unknown/">जमशेदपुर:

मानगो से ट्रेलर चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज

तस्करों ने पैसे देकर पशुओं को वापस ले लिया था

इन तस्करों का तार इस धंधे से जुड़े लोगों से है.उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी आनंदपुर थाना क्षेत्र से पशु तस्कर पकड़े गए थे.  इस मामले में केस दर्ज तो हुआ, किंतु उन पशुओं को ग्रामीण किसानों के बीच वितरण कर दिया गया था. बाद में यह बात भी सामने आई थी कि वितरित पशुओं को उन लोगों को कुछ पैसे देकर तस्करों द्वारा वापस ले लिया गया था. कड़ी कार्रवाई नहीं होने से पशु तस्करों के हौशले बुलंद है.  रात में ही पशु तस्कर पशुओं को ले जाते है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही