Search

 
 
 

आनंदपुर : बारिश ने ली 4 वर्षीय बच्चे की जान

 
Anandpur (Arvind lohar) : आनंदपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिंजु पंचायत के ढोढरोबारो गांव निवासी 4 वर्षीय अंकुश तोपनो नामक बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की मौत से घर में मातम छा गया है. मृतक अंकुश के पिता राजेश तोपनो से मिली जानकारी के अनुसार अंकुश का गुरुवार शाम से ही तबीयत खराब था और तीन दिनों से हो रहे लगातार बारिश के चलते परेशानी और बढ़ गयी थी. बारिश के चलते अंकुश को इलाज के लिए डॉक्टर के पास नहीं ले जा पाया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pds-dealers-help-flood-victims-in-jugsalai-garib-nawaz-colony/">जमशेदपुर

: जुगसलाई गरीब नवाज कालोनी में पीडीएस डीलरों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की

अचानक ज्यादा बिगड़ गई बच्चे की तबीयत

शनिवार की सुबह अंकुश का तबीयत थोड़ा ठीक देख राजेश तोपनो खेत में काम करने चले गये. इस बीच अंकुश की तबीयत अचानक काफी ज्यादा बिगड़ गयी. और देखते ही देखते घर में ही अंकुश का मौत हो गई. घर के लोग अंकुश की मौत कैसे हुई अभी तक कुछ नहीं बता पा रहे हैं. बच्चे की मौत पर पूरा परिवार सदमे में है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही