Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आनंदपुर : रुंघीकोचा के बरलंगा नाला में बने पुल की अप्रोच रोड बारिश में बही, आवागमन पूरी तरह से बाधित

Advertisement
Advertisement
 Anandpur (Arvind Lohar) : आनंदपुर प्रखंड के रुंघीकोचा पंचायत अंतर्गत पतीयार व बुरुकसाई गांव की सीमा पर बरलंगा नाला में बने पुल का अप्रोच सड़क बारिश में बह जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण पानी भर जाने से नाला का अप्रोच और पुलिया के दोनों छोर की सड़क बह गई. बताते चले कि नाले में बने इस पुलिया से बुरुकसाई पतियार, जोमत्री, हुटुटुआ व ओनरकोचा गांव के सैकड़ों ग्रामीण रोजाना आवागमन करते है. ग्रामीण उक्त पुलिया से ही पंचायत मुख्यालय से सीधे संपर्क में रहते है.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-weather-became-pleasant-due-to-rain-in-kiriburu-meghahatuburu-region/">किरीबुरू

: किरीबुरू-मेघाहातुबुरू क्षेत्र में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
[caption id="attachment_381888" align="aligncenter" width="501"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/anandpur-pull-3.jpeg"

alt="" width="501" height="334" /> रुंघीकोचा पंचायत के मुखिया सवन हेम्ब्रोम[/caption]

पंचायत प्रतिनिधि कर रहे सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की अप्रोच टूट जाने से अब उन्हें लंबी दूरी तय कर पंचायत मुख्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है. वैसे बरलंगा नाला में बने पुलिया का निर्माण वर्ष 2020 में हुआ था. निर्माण कार्य जिला निधि द्वारा कराया गया था. बरलंगा नाला में पुलिया का निर्माण हुए महज तीन साल ही बीते और इस तरह से अप्रोच व दोनो छोर की सड़क बह जाना संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितता पर सवाल खड़ा करता है. रुंघीकोचा पंचायत के मुखिया सवन हेम्ब्रोम ने बताया कि बुरूकसाई और पतीयार गांव के सीमा क्षेत्र के बरलंगा नाला में बने इस पुलिया के निर्माण में संवेदक ने सिर्फ खानापूर्ति  की है. उन्होंने इसे जल्द से जल्द चलने योग्य बनाए जाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drawing-competition-on-freedom-and-freedom-fighters-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में आजादी व स्वतंत्रता सेनानियों पर ड्राइंग प्रतियोगिता
[caption id="attachment_381890" align="aligncenter" width="519"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/anandpur-pull-1.jpg"

alt="" width="519" height="346" /> पानी के रास्ते सड़क नाला पार करते ग्रामीण[/caption]

जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण

पुलिया की दोनों छोर की सड़क और अप्रोच बह जाने से अब ग्रामीण नाले के पानी में घुस कर अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे है. इससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों की माने तो पुल निर्माण के समय इसके गार्डवाल निर्माण को लेकर बिल्कुल भी महत्व नहीं दिया गया, जिसके चलते आज पुल के दोनों ओर की सड़क बह गई. बरलंगा नाला में पुल निर्माण हो जाने से ग्रामीणों में काफी खुश थी जों अब निराशा में बदल गई है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही