Search

 
 
 

आनंदपुर : आम बागवानी के लिए किए गए गड्ढों का जिला लेखापाल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

 
Anandpur (Arvind Lohar) : आनंदपुर व मनोहरपुर प्रखंड में झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत की जाने वाली बागवानी का निरक्षण जिला के वरीय लेखा पदाधिकारी अजय कुमार यादव ने किया. उन्होंने रविवार को लाभुकों द्वारा खोदे गए गड्ढों की जांच की व जरूरी दिशा निर्देश दिए. बात दें कि झारखण्ड बिरसा हरित ग्राम योजना झारखण्ड सरकार के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना है. इस योजना के तहत राज्य के परती जमीन पर 200000 एकड़ में आम एवं अमरुद के साथ मिश्रित फल की बागवानी का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-munda-dharam-singh-biruli-of-kundiya-village-died-villagers-mourned/">चाईबासा

: कुंडिया गांव के मुंडा धर्म सिंह बिरूली का निधन, ग्रामीणों ने किया शोक व्यक्त
इस संबंध में वरीय लेखा पदाधिकारी अजय कुमार यादव ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत संचालित आम बागवानी ग्रामीण लाभुकों किसानों को फल उत्पादन के साथ आत्मनिर्भर बनाता है. जिसका लाभ योजना के लाभुक किसान उठाए. साथ ही बागवानी में लगाए जाने वाले पौधों के समुचित देखरेख के लिए बागवानी स्थल के किनारे पौधा लगाने के उपरांत घेराबंदी अवश्य करें. मौके पर बीपीओ विशाल गुप्ता, रोजगार सेवक हरि राम,वंदना डांग,संतोष तिग्गा, अवधेश यादव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही