Search

 
 
 

आनंदपुर : चारबंदिया में करंट लगने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : आनंदपुर थाना क्षेत्र चारबंदिया गांव का रहने वाला करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया. पीड़ित युवक 35 वर्षीय तुबीयस लकड़ा आनंदपुर थाना क्षेत्र के चारबंदिया गांव का रहने वाला है. गंभीर अवस्था में उसके परिजनों ने उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है. स्थानीय चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-womens-committee-will-organize-various-competitions-on-international-womens-day/">नोवामुंडी

: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समिति आयोजित करेगी विभिन्न प्रतियोगिता

घर के बिजली का तार जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा था युवक

घटना के बारे परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह तुबीयस अपने घर का बिजली का तार जोड़ने के लिए घर के समीप लगे बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था. इसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया. युवक के गर्दन, छाती, दाहिना हाथ व पैर जल गया है. इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि युवक करीब 30% प्रतिशत जला है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही