Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : विक्षिप्त युवक ने महिला व उसके पति को घर में घुसकर पीटा, फरार

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के राम मड़ैया बस्ती के शर्मा टोला में एक विक्षिप्त युवक ने महिला व उसके पति को घर में घुसकर पीटा. थाना में शिकायत करने पर पकड़ने गए एसआई नीतीश सरकार को भी धमकाया और जान से मारने की धमकी दी. इस घटना के बाद से महिला नीतू शर्मा और उसका पति बबलू शर्मा दहशत में है. वहीं युवक घटना के बाद फरार हो गया. बबलू शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी नीतू शर्मा बाथरूम में स्नान कर रही थी तभी विक्षिप्त युवक जबरन घर में घुस गया, मना करने पर मारपीट की. मैं जब बात करने गया तो मुझे भी पत्थर चलाकर घायल कर दिया. पुलिस आरोपी युवक को तलाश रही है. युवक की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. लोग उसे इलाज के लिए ले जाना चाहते हैं लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा है.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-student-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-hostel-of-bharat-sevashram-sangh-school/">जमशेदपुर

: भारत सेवाश्रम संघ स्कूल के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही