Search

 
 
 

रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित इकबाल की मदद को आगे आये अनंत अंबानी, एयरलिफ्ट कर मुंबई ले गये

National News : पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद के निवासी रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित इकबाल नाम के किशोर की मदद के लिए उद्योगपति अनंत अंबानी आगे आये हैं. दरअसल शरीर में तेज जलन के कारण उसे ज्यादातर समय तालाब के पानी में रहना पड़ता था.
 
तालाब के पानी में रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित इकबाल

National News : पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद के निवासी रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित इकबाल नाम के किशोर की मदद के लिए उद्योगपति अनंत अंबानी आगे आये हैं. दरअसल शरीर में तेज जलन के कारण उसे ज्यादातर समय तालाब के पानी में रहना पड़ता था.

 

परिवार के अनुसार जैसे ही वह पानी से बाहर आता था, उसे शरीर में तेज जलन होने लगती थी. वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाता था. उसे पानी में घुस जाना पड़ता था. इकबाल की रहस्यमयी बीमार की खबर की जानकारी जब अनंत अंबानी को मिली तो वे उसे इलाज के लिए मुंबई ले आये. 

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


दरअसल इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में वह तालाब के पानी में बैठकर स्नैक्स खाता दिखा. वीडियो वायरल होने के बाद उसकी बीमारी की बात सामने आयी. उसके बाद उस किशोर की असामान्य स्थिति पर मेडिकल विशेषज्ञों का भी ध्यान गया.   

 

ANI ने इस पर रिपोर्ट की. इकबाल की बीमारी के बारे में लिखा. इकबाल ने कथित तौर पर ANI को यह भी कहा कि उसे ऐसा महसूस होता है कि किसी अलौकिक शक्ति ने उस पर कब्जा कर लिया है. इसी वजह से उसे लंबे समय तक पानी के अंदर रहना पड़ता है
 


ANI के अनुसार अनंत अंबानी को जब जानकारी मिली तो वे मदद के लिए आगे आये.इकबाल को पश्चिम बंगाल से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया और सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर उसकी जांच कर रहे हैं.

 

ANI ने इकबाल के माता-पिता के हवाले से बताया कि पहले भी उसे अस्पताल में दिखाया था, लेकिन हालत नहीं सुधारी. परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था. उसके लिए लंबे समय तक इलाज का खर्च उठाना भी मुश्किल था.  

 

वह सुबह से देर रात तक तालाब में रहता था. वह एक तालाब से दूसरे तालाब में जाता रहता था,  एक त्वचा रोग विशेषज्ञ ने ANI को जानकारी दी कि लंबे समय तक पानी में रहने से  स्किन सफेद, नरम और कमजोर हो सकती है. त्वचा में जलन, संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.
 


एक अन्य त्वचा रोग विशेषज्ञ ने कहा था कि लगातार त्वचा के गीले रहने से फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. डॉक्टरों ने कहा था कि इकबाल की उचित मेडिकल जांच जरूरी है. लंबे समय तक तालाब में रहना खतरे से खाली नहीं है. 
  
 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही