Search

 
 
 

जदयू ने अनंत सिंह को पार्टी से बाहर निकाला, विधायकी खत्म करने के लिए स्पीकर से सिफारिश

बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ बागी तेवर अपनाने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह को जदयू  ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसके साथ ही साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए पार्टी ने स्पीकर को भी पत्र लिखा गया है.
 
अनंत सिंह

Lagatar Desk

बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ बागी तेवर अपनाने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह को जदयू  ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसके साथ ही साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए पार्टी ने स्पीकर को भी पत्र लिखा गया है.

 

गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जनसुराज के उम्मीदवार डॉ अनुज सिंह के समर्थन में मैदान संभाल रहे थे. पखवाड़े भर से दोनों के बीच बयानों के तीर भी चल रहे थे. 

 

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी से निकाले जाने का आदेश जारी करते हुए कहा है कि एमएलसी के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण मोकामा से पार्टी के विधायक अनंत सिंह को छह साल के लिए निष्काषित किया जाता है. 

 

शनिवार को जारी आदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधायक अनंत सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे. इसके साथ ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है. 

 

पत्नी नीलम देवी को भी बाहर किया

 

पार्टी ने अनंत सिंह के साथ उनकी पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए  6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. नीलम देवी मोकामा से पूर्व विधायक रही हैं. 2025 के चुनाव में पार्टी के नीलम देवी की जगह अनंत सिंह को टिकट दिया था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही