Search

 
 
 

छोटे सरकार ने तिलक में दामाद को दी 3.5 करोड़ की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर, जानें कार की खूबियां...

Lagatar Desk :  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक समारोह के दौरान अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश को सफेद रंग की लग्जरी कार Land Rover Defender गिफ्ट की है. इस कार की अनुमानित कीमत 3 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. इसके अलावा, 25 नवंबर को छोटे बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार के मौके पर उन्हें भी करीब एक करोड़ रुपये की BMW कार तोहफे में देने की तैयारी है.
 
अनंत सिंह ने दी डिफेंडर कार

Lagatar Desk :  मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार के घर इन दिनों शहनाइयों की गूंज और शाही रस्मों की धूम मची है. उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी और छोटे बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार का भव्य आयोजन पूरे बिहार में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. इस शाही समारोह के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां अनंत सिंह की ओर से दिए जा रहे बेशकीमती तोहफे बटोर रहे हैं. 

 

तिलक में दामाद को मिली 3.5 करोड़ की लग्जरी SUV

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक समारोह के दौरान अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश को सफेद रंग की लग्जरी कार Land Rover Defender गिफ्ट की है. इस कार की अनुमानित कीमत 3 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. इसके अलावा, 25 नवंबर को छोटे बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार के मौके पर उन्हें भी करीब एक करोड़ रुपये की BMW कार तोहफे में देने की तैयारी है. 

 

क्या है डिफेंडर की खासियत

3 से 3.5 करोड़ रुपये की रेंज में आने वाला Land Rover Defender का टॉप मॉडल (Defender OCTA या V8 वेरिएंट) अपनी दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता और फाइव-स्टार लग्जरी के लिए जाना जाता है. इसके अलावा इस कार में कई खासियत है.

दमदार इंजन और रफ्तार : इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन है, जो 626 bhp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. भारी-भरकम SUV होने के बावजूद यह महज 4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 210 से 250 किमी/घंटा तक है.

 

ऑफ-रोडिंग और सस्पेंशन : इसमें इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और टेरेन रिस्पॉन्स 2 सिस्टम दिया गया है. यह कार 900mm गहरे पानी में भी आसानी से चल सकती है.

 

शाही इंटीरियर : केबिन में 11.4 या 13.1-इंच का Pivi Pro टचस्क्रीन, 14-वे एडजस्टेबल हीटेड-वेंटिलेटेड लेदर सीट्स और 700-वाट का 14-स्पीकर Meridian 3D साउंड सिस्टम मिलता है. 

5-स्टार सेफ्टी : ग्लोबल क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है. सुरक्षा के लिए इसमें 360-डिग्री 3D सराउंड कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, मल्टीपल एयरबैग्स और एडवांस ADAS फीचर्स मौजूद हैं. 

 

शादी और जनेऊ का पूरा कार्यक्रम

23 नवंबर : हल्दी और कलश की रस्म अदा की जाएगी. 

24 नवंबर : मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन होगा. 

25 नवंबर : नदवां गांव में बारात का भव्य स्वागत और विवाह की मुख्य रस्में संपन्न होंगी.  इसी दिन छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार भी किया जाएगा. 


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही