Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समुह शाखा रांची में धूमधाम से अनन्य दिवस मनाया गया. प्रातः प्रभात फेरी निकाली गयी. इसके पश्चात पूजन आरती, सफल योनी सद्ग्रन्थ का पाठ और विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. विचार गोष्ठी की अध्यक्षता समूह शाखा के वरिष्ठ सदस्य मनमथ नाथ देवघरीया ने और विषय प्रवेश रामचंद्र नाथ शाहदेव ने किया. नयनमंजरी देवी, नागदमनी शाहदेव और कीर्तिमान शाहदेव ने अपने विचार रखे. मंच संचालन नवीन और धन्यवाद ज्ञापन शाखा के मंत्री राधेश्याम सिंह ने किया. सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. मौक़े पर कई श्रद्धालु मौजूद रहे.
औघड भगवान राम आश्रम में धूमधाम से मना अनन्य दिवस
Last Updated: Feb 08, 2024 12:00 AM (IST)