Search

 
 
 

रांची: अरगोड़ा में दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़कर 10 लाख के जेवर की चोरी, जांच जारी

 
Ranchi : फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र की है. जहां अशोक नगर रोड नंबर 5 के सामने स्थित ट्विन टावर के बगल के अपार्टमेंट की है. सोमवार को दिन के 11 से 12 बजे के करीब अज्ञात चोरों ने बैटरी के कारोबार से जुड़े बैजनाथ पांडे के फ्लैट के गेट की कुंडी काटी और दस लाख के जेवरात और 20 हजार नगद लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और आगे की जांच में जुटी हुई. इसे भी पढ़ें - अग्रवाल">https://lagatar.in/aggarwal-brothers-murder-lokesh-convicted-statements-19-witnesses-proved-lokesh-chaudhary-to-be-killer/">अग्रवाल

बंधु हत्याकांड: लोकेश दोषी करार, 19 गवाहों के बयान से हत्यारा साबित हुआ लोकेश चौधरी

अपनी पत्नी के साथ बेटी का स्कूल गए थे बैजनाथ पांडे

बैजनाथ पांडे से बात करने पर उन्होंने बताया कि दिन के 11 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के स्कूल गए थे. बैजनाथ पांडे की बेटी गुरूनानक स्कूल में पढ़ती है. वे स्कूल से जैसे ही वह 12:00 बजे वापस लौटे तो देखा कि गेट की कुंडी कटी हुई है. घर के अंदर जाकर देखने पर सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-amit-agarwal-and-dilip-ghosh-seek-bail-from-ed-court-hearing-on-july-1/">लैंड

स्कैम: अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ने ED कोर्ट से मांगी बेल, 1 जुलाई को सुनवाई
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही