Search

 
 
 

एलआईसी आईपीओ के लिए एंकर इन्वेस्टर्स शॉर्टलिस्ट, 30 फीसदी डिस्काउंट में मिल सकते हैं शेयर

 
LagatarDesk : देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के आईपीओ को लेकर बाजार में सुगबुगाहट तेज हो गयी है. उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के अंत तक आईपीओ लॉन्च हो जायेगा. ऐसे में आईपीओ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. यह अपडेट एंकर निवेशकों और शेयर डिस्काउंट में मिलने को लेकर है.

आईपीओ के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 60 एंकर इंवेस्टर्स

रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार ने आईपीओ के लिए करीब 50 से 60 एंकर इंवेस्टर्स को शॉर्टलिस्ट किया है. इसमें ब्लैकरॉक, सैंड्स कैपिटल, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट, स्टैंडर्ड लाइफ और जेपी मॉर्गन जैसे नाम शामिल हैं. हालांकि अभी अंतिम नामों पर मुहर लगना बाकी है. दूसरी तरफ इन कंपनियों ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इसे भी पढ़े : गुमला">https://lagatar.in/jharkhand-news-gumla-dead-body-thrown-in-bush-after-killing-girl-accused-absconding/">गुमला

: युवती की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव, आरोपी फरार

30 फीसदी डिस्काउंट में मिल सकते हैं एलआईसी के शेयर

इसके अलावा खबर सामने आ रही है कि सरकार ने एलआईसी के मूल्यांकन में 30 फीसदी कटौती करने का फैसला किया है. इसका मतलब यह है कि आईपीओ में निवेशकों को एलआईसी का शेयर 30 प्रतिशत तक सस्ता मिल सकता है. इस कदम से सरकार को ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को लुभाने में मदद मिलेगी. इसे भी पढ़े : CO">https://lagatar.in/jharkhand-news-ranchi-news-cos-photo-in-whatsapp-dp-again-active-seeking-mutation-money-threatening-field-workers/">CO

की फोटो व्हाट्सएप्प DP में लगा म्यूटेशन का पैसा मांगने वाले फिर सक्रिय, अंचल कर्मियों को दे रहे धमकी

एलआईसी के वैल्यूएशन के हिसाब से प्राइड बैंड होगा तय

बता दें कि सरकार ने पहले एलआईसी का 16 लाख करोड़ के आसपास रखने का अनुमान किया था. जिसे बाद में घटाकर 11 लाख करोड़ कर दिया गया. इसी के हिसाब से आईपीओ का शेयर प्राइस बैंड तय होगा. मालूम हो कि एलआईसी का आईपीओ मार्च में ही आने वाला था. लेकिन रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण सरकार ने इसे टाल दिया गया था. अब यह अप्रैल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है. सरकार की कोशिश है कि एलईआसी को 12 मई तक शेयर बाजार में लिस्ट करा लिया जाये. इसे भी पढ़े : उत्तर">https://lagatar.in/politics-hot-in-uttar-pradesh-too-on-uniform-civil-code-shivpal-yadav-said-will-fight-battle-of-uniform-civil-code/">उत्तर

प्रदेश में भी Uniform Civil Code पर राजनीति गरम, शिवपाल यादव ने कहा, इसकी लड़ाई लड़ेंगे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही