Search

 
 
 

…और बमक गईं मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की

 
Ranchi : राजधानी रांची से सटे मांडर में बन रहे मुरगू पुल के पास आये दिन हो रहे सड़क हादसों को लेकर गुस्साये ग्रामीण सड़क पर उतर आये और मांडर हाइवे को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने बीच रोड पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इस बात की खबर मिलते ही मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों की समस्या सुन विधायक बमक गईं. तुरंत एनएचआई के अधिकारियों से बात कर पुल पर बैरिकेडिंग कर उसे सुरक्षित बनाने की मांग की, वहीं डायवर्सन बना बाकी खामियां को दूर करने को कहा है. इसके बाद अधिकारियों ने उनकी डिमांड पर बहुत जल्द इस खामियां को दूर करने का भरोसा दिलाया है. एनएचआई के अधिकारियों से बात करने के बाद विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मीडिया से कहा कि अगले डेढ़ महीने के अंदर टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने के बाद पुल का निर्माण तेज गति से किया जायेगा. उन्होंने आंदोलनकारियों और आम ग्रामीणों से कहा कि तीन दिनों के अंदर पुल के पास बने डायवर्सन में प्लेट लगाकर बैरिकेडिंग कर दी जायेगी. वहीं, सड़क पर जहां-तहां हो गये गड्ढों को भर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-ranchi-police-freed-21-hostage-workers-of-6-families-of-chhattisgarh-from-brick-kiln/">Lagatar

Impact: ईंट भट्ठा से छत्तीसगढ़ के 6 परिवार के 21 बंधक बने मजदूरों को रांची पुलिस ने कराया मुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही