Search

 
 
 

…और पलामू पुलिस ने कर दिया लाठीचार्ज

 

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, एसपी बोलीं- सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई 

Medininagar : दुर्गा पूजा को देखते हुए जिला पुलिस ने शहर में मॉक ड्रिल किया. पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर सार्जेंट मेजर अनीश मोमित कुजूर के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने मॉक ड्रिल किया. शहर के पुलिस स्टेडियम में मॉक ड्रिल कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया. मॉक ड्रिल में पुलिस के ही कुछ कर्मी हुड़दंगी बनकर हुड़दंग करने लगे. जिसके बाद पुलिस बल वहां पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी. लेकिन, प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस से वार्ता करने के बदले हिंसक होकर पत्थरबाजी करने लगे. इसके जवाब में पुलिस ने पहले तो पानी की बौछार कर हुडदंगियों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन, जब प्रदर्शन कर रहे लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज किया. लाठी चार्ज के बाद भी जब स्थिति कंट्रोल में नहीं आई तो पुलिस के द्वारा फायरिंग की गई. सभी मौजूद पुलिसकर्मियों को विस्तार से इस स्थिति से निपटाने की जानकारी दी गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार से सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. पुलिस के जवानों को सभी पूजा पंडाल के अलावा प्रमुख चौक चौराहों पर तैनात किया जाएगा. इसके अलावा पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखे हुए है. एसपी ने आम लोगों से भी अपील की है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन हर कदम पर आम लोगों को सहयोग करने के लिए तैयार है. इस मॉक ड्रिल में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, अनुदेशक नागेंद्र चौधरी, हवलदार धनंजय कुमार मेहता, सअनि लक्ष्मण यादव, सीताराम सिंह, महादेव उरांव, जगमोहन उरांव, पुअनि अवध किशोर यादव, महिला आरक्षी एवं पुरुष आरक्षी, लाठी पार्टी, टियर गैस पार्टी, आर्म्स पार्टी, वाटर कैनन पार्टी, एंबुलेंस व पीसीआर के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-explosive-victory-over-pakistan-hitman-washed-away/">भारत

की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, हिटमैन ने धोया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही