सीआईएसएफ यूनिट ने एनके मुख्यालय में किया मॉक ड्रिल
Dakra : सीआईएसएफ इकाई सीसीएल उत्तरी कर्णपुरा व पिपरवार यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को डकरा मुख्यालय में मॉक ड्रिल किया. मॉक ड्रिल में उग्र रूप से धरना-प्रदर्शन करने वालों से सुरक्षाकर्मी कैसे निपटते हैं, इसको दर्शाया. उप कमांडेंट मृत्युंजय स्वामी व उपेंद्र ने मॉक ड्रिल में शामिल सभी प्रतिभागियों की सराहना की. उप कमांडेंट ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल मुख्यालय के निर्देश पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा बल सदस्यों को विषम परिस्थितियों से निपटने के टिप्स दिए. इस मौके पर निरीक्षक कार्य विकास कुमार, निरीक्षक कार्य रविरंजन कुमार, आरके सरोज के अलावे खलारी थाना के उप निरीक्षक मिशील सोरेन, आरक्षक सुलेराम, आरक्षक गुडविन कंडुलना, सीआईएसएफ से सहायक उप निरीक्षक नागेंद्र चौधरी, प्रधान आरक्षक संजय कुमार महतो सहित सीआईएसएफ के बल सदस्य मौजूद थे.
दिल्ली से उपविजेता बनकर लौटी अंडर-17 हॉकी गर्ल्स टीम का जोरदार स्वागत
alt="" width="600" height="400" /> डकरा : जवाहर लाल नेहरू हॉकी सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित 29वीं चरणजीत राय नेहरू गर्ल्स (अंडर-17) राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2023 के फाइनल में झारखंड की टीम उपविजेता रही. झारखंड की टीम का शुक्रवार को खलारी रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया. टाटा-मुरी ट्रेन से उतरते ही सिविल सोसायटी डकरा-खलारी और 40 प्लस क्रिकेट टीम के सदस्यों ने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर को माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया. पूरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटी टीम की कप्तान, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच करुणा पूर्ति, मैनेजर एम्मा बाड़ा ने कहा कि उप विजेता रहने पर जिस मायूसी से हमलोग लौट रहे थे, वह खलारी पहुंचकर खुशी में बदल गई. खलारीवासियों के स्वागत और सम्मान ने हमें अभिभूत कर दिया है. सिविल सोसायटी के कमलेश प्रसाद ने कहा कि नवरात्र के एक दिन पहले चैंपियन बेटियों का स्वागत कर खलारीवासी भी गौरवान्वित हैं. झारखंड शिक्षा परियोजना के चंद्रदेव सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में झारखंड शिक्षा परियोजना की टीम पहली बार शामिल हुई थी. पूर्व चैंपियन हरियाणा की टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची, इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल में झारखंड की टीम दर्शकों का फेवरेट बनी गई. फाइनल में टीम मिजोरम से 3-4 के मामूली अंतर से हार गई. बाद में चंद्रदेव सिंह के नेतृत्व में टीम सड़क मार्ग के रास्ते रांची के लिए रवाना हुई. इस अवसर पर खलारी रेलवे स्टेशन के टीआई उमेश प्रसाद, धीरेन्द्र प्रसाद, भरत थापा, कार्तिक पांडेय, मुनेश्वर मुन्ना, डोमरचंद महतो, राजेश सिंह, विकास सिंह, रंथू उरांव, गोपाल गंझू, अवधेश चौहान, जगदीश चौहान, बुटन चौहान, दशरथ तुरी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर राज्य शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज परियोजना निदेशक किरण पासी, कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेंग एवं खेलकूद कोषांग के सभी सदस्यों ने पूरी टीम को बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : समय">https://lagatar.in/108-ambulance-not-found-on-time-girl-and-woman-commit-suicide-three-news-from-jamshedpur-including/">समय
पर नहीं मिला 108 एंबुलेंस, युवती और महिला ने तोड़ा दम समेत जमशेदपुर की तीन खबरें [wpse_comments_template]
Leave a Comment