Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

और जब दुल्हनिया लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा दूल्हा, जानें फिर क्या हुआ

Advertisement
Advertisement
Bermo : जरूरी नहीं कि रोशनी चरागों से ही हो, शिक्षा से भी घर रोशन होते हैं. पढ़ने का जुनून एक परीक्षार्थी दुल्हन पर ऐसा चढ़ा कि, शादी के बाद ससुराल विदा होने के बजाय वो सीधे वो परीक्षा हॉल चली गयी. यह दिलचस्प मामला बेरमो अनुमंडल के नावाडीह प्रखंड का है. प्रखंड के कंजकिरो गांव की लड़की की शादी हजारीबाग विष्णुगढ़ प्रखंड के केंदुआडीह गांव निवासी से हुई. शादी रविवार सुबह संपन्न हुई. शादी के बाद युवती के मायके में विदाई की तैयारी चल रही थी. लेकिन इसी बीच उसने अपने नये-नवेले पति से कहा कि वो इंटर कॉमर्स की छात्रा है. इस समय उसकी परीक्षा चल रही है और वो परीक्षा देना चाहती है. दुल्हन की शिक्षा के प्रति इस लगाव को देखकर दूल्हा सहित बाराती भी आत्ममुग्ध हो गए. सभी ने परीक्षा में शामिल होने के लिए हामी भर दी. इसके बाद नयी नवेली दुल्हन बनी छात्रा मंडप से सीधे राजेंद्र हाई स्कूल जारंगडीह (बेरमो) पहुंची. सजी-धजी कार से दूल्हा दुल्हन को लेकर जैसे ही स्कूल गेट पहुंचा, वहां मौजूद हर कोई यह देखकर हैरान था. दरअसल दुल्हन कुमारी कांति की रविवार को इंटर कॉमर्स की फाइनल परीक्षा थी. दुल्हन बनी कांति परीक्षा दे रही थी और बाहर उसका दूल्हा इंतजार कर रहा था. दुल्हन जब परीक्षा केंद्र पहुंची तो परीक्षा हॉल में भी उसे देख परीक्षार्थी हैरान थे. इसे भी पढ़ें -ताजमहल">https://lagatar.in/demand-for-investigation-of-22-closed-rooms-of-taj-mahal-by-asi-petition-filed-in-lucknow-bench-of-allahabad-high-court/">ताजमहल

के 22 बंद कमरों की ASI से जांच कराने की मांग, इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर

दूल्हे ने ढाई घंटे तक किया इंतजार

परीक्षा केंद्र के बाहर करीब ढाई घंटे तक दूल्हा कार में बैठकर दुल्हन का इंतजार करता रहा. परीक्षा खत्म होते ही दूल्हा अपनी दुल्हनियां को लेकर अपने घर पहुंचा. बता दें कि कांति कंजकिरो निवासी अशोक महतो और कविता देवी की बेटी है. उसकी शादी केंदुआडीह में हुई है. [caption id="attachment_305621" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/KANTI.jpg"

alt="और जब दुल्हनिया लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा दूल्हा, जानें क्या हुआ" width="600" height="400" /> परीक्षा केंद्र में अंदर जाती दुल्हन बनी कांति [/caption]

ये पल भी यादगार रहेगा - दूल्हा

वहीं परीक्षा हाल में प्रवेश करने से पहले दूल्हा-दुल्हन ने कहा कि विवाह के बाद एक नए जीवन की शुरुआत होती है. यह पल भी यादगार और अविस्मरणीय रहेगा. इसलिए हमने विदाई के बाद घर जाने से पहले परीक्षा देना जरूरी समझा. दूल्हा सुनील कुमार महतो ने बताया पति-पत्नी को एक-दूसरे को समझना और महत्व देना चाहिए. दूल्हे ने कहा कि इस बात की शुरुआत हमने सात फेरे लेने के तुरंत बाद ही कर दी. पति के सहयोग से राजेंद्र हाई स्कूल में कांति ने 8 मई को प्रथम पाली में इंटर वाणिज्य की फाइनल परीक्षा दी. इसे भी पढ़ें –IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-case-ed-is-interrogating-husband-abhishek-jha-and-ca-suman/">IAS

पूजा सिंघल प्रकरण : पति अभिषेक झा और सीए सुमन से ईडी कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही